• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 29, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd December 2022 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 दिसंबर 2022

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd December 2022 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 दिसंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन अनावश्यक चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

वृष राशि
आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने जीवनसाथी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। दिन की शुरुआत से अंत तक आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।

मिथुन राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें, जिन्हें आप सही मायने में पसंद करते हैं। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को संहाल लेगा। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस हिसाब से आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। सहकर्मी आपको काफी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

कर्क राशि
स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत अच्छा दिन है। आपका प्रसन्नचित रहना ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए, जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। एक शानदार और जानदार शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। दूसरों को खुशियां देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।

सिंह राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आएगा। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात अवश्य सुनें। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

कन्या राशि
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। कलाकार और कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन काफी उत्पादक साबित होगा। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

तुला राशि
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है। जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक राशि
सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। ऐसे दोस्तों के पास जाएं, जिन्हें आपकी आवश्यकता है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के लायक बनाता है। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देंगी। कोई आपका बेजा लाभ उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप स्वयं से ही नाराज हो सकते हैं। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और जज्बातों से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

धनु राशि
सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई अधिक करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है। इसलिए संभलकर रहें। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

मकर राशि
ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचाएंगे। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं होगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफर पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

कुंभ राशि
आज आपको आराम करने और दोस्तों व परिवार के साथ के कुछ शानदार पल बिताने की आवश्यकता है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और संभव है कि अचानक अनदेखा लाभ भी मिले। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आपके ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की क्षमता है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि
काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। ऐसे काम करें जिनसे आपको प्रसन्नता मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। आपको याद रखने की आवश्यकता है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करता है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 29th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 29 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 29th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 29 जुलाई 2026

July 29, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 28th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 28 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 28th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 28 जुलाई 2026

July 28, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

July 27, 2026
Next Post

tata steel tayo - टायो कंपनी के कर्मचारियों का वोटिंग अधिकार घटाया गया, एनसीएलटी की सुनवाई में आया नया मोड़

tata steel employees good news : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर, कर्मचारियों के बच्चो को मिलने वाली स्कालरशिप की राशि बढ़ाई गई, यूनियन की मेहनत रंग लायी

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 22nd December 2022 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News