• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 22nd January 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 जनवरी 2026

January 22, 2026
in राशिफल
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
नकारात्मक विचारों को मानस में स्थान बनाने न दें। इससे आप अव्यवस्थित हो जायेंगे। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अपने दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है। जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए क्षमा मांगें। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है, लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।

वृष राशि
अकारण भय आपकी प्रसन्नता को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख्यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को समाप्त कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था। आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की जरूरत है। आज के दिन आप किसी कुदरती खुबसूरती से स्वयं को सराबोर महसूस करेंगे। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। प्यार से बढ़कर कोई अहसास नहीं, आपको भी अपने प्रेमी को कुछ ऐसी बातें बोलनी चाहिए जिससे उनका विश्वास आपमें बढ़े और प्यार को नई ऊंचाई प्राप्त हो।

मिथुन राशि
बहुत अधिक मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। माता-पिता के साथ अपनी खुशियां बांटें। उन्हें महसूस करने दें कि आपके लिए उनकी कितनी अहमियत है, इससे उनका अकेलेपन का एहसास अपने आप खत्म हो जाएगा। हमारी जीवन का क्या लाभ, अगर हम एक-दूसरे का जीवन आसान न बना सकें। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है। जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताजा कर सकता है। सफर में आज कोई अजनबी आपको नाराज कर सकता है।

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। ताजा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताजगी बनाए रखें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

सिंह राशि
स्वयं को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीकों से अपना असर दिखाएगी। आप स्वयं को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। अगर आप आदेश चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफी समस्या उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का डटकर मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत के चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं।

कन्या राशि
दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन अधिक खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह खराब कर सकता है। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग आपके नजदीक हैं, वे आपका नजायज लाभ उठा सकते हैं। रोमांस को झटका लगेगा और आपके बहुमूल्य उपहार भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। समय का सदुपयोग करना सीेखे। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।

तुला राशि
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफी उम्रदराज हो चुके हैं, लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है‌ आप अपने तेज और सक्रिय दिमाग की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्ता है। उनपर ध्यान करें, यह बात आपको स्वयं दिख जाएगी। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।

वृश्चिक राशि
अगर आप पिछले कुछ समय से झुंझलाहट महसूस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। शाम को रसोई के लिए आवश्यक चीजों की खरीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आपको अपने प्रिय को स्वयं के हालात समझाने में परेशानी महसूस होगी। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आखिर में सब ठीक हो जाएगा। पूरा दिन बैठकर ऊबने की बजाय ब्लॉगिंग करें या कोई रोचक किताब पढ़ें।

धनु राशि
शाम का वक्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी मूवी, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे। अगर आपकी आवाज सुरीली है तो कोई गाना गाकर आप अपने प्रेमी को आज खुश कर सकते हैं।

मकर राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जीवन की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। नाती-पोतों से आज काफी प्रसन्नता मिल सकती है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।

कुंभ राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। जरा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है। मैं तुम्हारे बिना इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। घर में धार्मिक कार्य हो सकता है लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मीन राशि
थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई अनुभव करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। बिना अपने करीबी लोगों को बताये किसी ऐसी जगह निवेश न करें, जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते।

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 25th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 25 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 25th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 25 अक्टूबर 2026

October 24, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026

October 24, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026

October 23, 2026
Next Post

west singhbhum naxal police encounter : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा में पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत एक दर्जन नक्सली ढेर

Jharkhand cm in london : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना देर रात पहुंचे लंदन, पारंपरिक जनजातीय संगीत से किया गया मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत, अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हुए भावुक

Jamshedpur blood donation camp - उपकार संघ परिसर में रक्तदान शिविर शुक्रवार को, डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News