• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 19, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-tuesday-22nd-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 22 फरवरी 2022

horoscope-know-your-day-tuesday-22nd-february-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 22 फरवरी 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपका उदार व्यक्तित्व आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आएगा। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन व्यर्थ हो सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आज के दिन बिना कुछ अलग किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। प्रेम की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।

वृष राशि
आज आपका दिन लाभदायक साबित होता दिख रहा है। आज एक और करिश्मा होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में राहत महसूस करेंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है। जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। जो लोग आपके लिए सबसे अधिक अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप कठिनाई महसूस करेंगे। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया प्राप्त करने में मदद करेंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि
आज बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। विल्डिंग निर्माण के क्षेत्र में किया गया निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ दें सकता है। घर का माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए बोल चाल में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाए, साथ ही काम में समझ और धैर्य रखें। यात्रा के अवसर को हाथ से फिसलने न दें। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे आपका जीवनसाथी आपकी ओर फिर से आकर्षित होगा।

कर्क राशि
अपने मस्तिष्क को शांत रखें। स्वास्थ पर ध्यान दें, जो अध्यात्मिक जीवन के लिए काफी आवश्यक है। आज जो भी उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरंदाज करना ही बेहतर रहेगा। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए सामंजस्य से काम करें। प्रेम को महसूस करने के लिए आप किसी नये व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।

सिंह राशि
अगर मुमकिन हो तो लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आपका स्वास्थ्य सही नहीं है। जो लोग अब तक धन को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे। उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्खी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। काम के बाद आपके सहकर्मी आपको किसी छोटे घरेलू उत्सव पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे। जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

कन्या राशि
अपने डर का इलाज का समय आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि जीने की चाहत को भी कम करता है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप स्वयं को ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको लाभ नहीं पहुंचाएगा। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

तुला राशि
आज बिना विचार किए आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए, नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी हो सकती है। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त अवसर हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक या कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी सूचना लाएगी। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं। उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

धनु राशि
पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं। इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और भविष्य की सोच होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। काम में पेशेवर रवैया आपको सराहना दिलाएगा। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

मकर राशि
आज बच्चे आपकी शाम को खुशियों से भर देंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक शानदार डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।

कुंभ राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वैसे काम को करें। जिन्हें आप दिल से पसंद करते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की फेहरिस्त में वढ़ोतरी कर सकते हैं। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

मीन राशि
जेवरात और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को शानदार और खुशगवार बना देगा। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने अरमानों को पूरा करने में बीता सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your-Day Wednesday 19th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 19 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your-Day Wednesday 19th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 19 अगस्त 2026

August 19, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 18th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 18 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 18th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 18 अगस्त 2026

August 18, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 17th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 17 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 17th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 17 अगस्त 2026

August 17, 2026
Next Post
adityapur-crime-आदित्यपुर में राह चलती महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीने पर्स-देखिये-सीसीटीवी वीडियो-video

adityapur-crime-आदित्यपुर में राह चलती महिला से लूट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीने पर्स-देखिये-सीसीटीवी वीडियो-video

jamshedpur-crime-बिष्टुपुर में सुरक्षाकर्मियों के बीच वचस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट, कई घायल

jamshedpur-crime-बिष्टुपुर में सुरक्षाकर्मियों के बीच वचस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट, कई घायल

Jamshedpur : कदमा में धूमधाम से मनी सत्यानंद जयंती, निकली मोटरसाइकिल रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News