• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 25, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day Tuesday 25th february 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 25 फरवरी 2025

Horoscope know your day Tuesday 25th february 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 25 फरवरी 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सोचा था। आपको अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में लगाना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको कार्य और परिवार पर बराबर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली का विरोध कर सकते हैं, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आज का दिन काफी अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि
आज जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच समझकर निर्णय लेने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को मजबूती मिलेगी। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें।

मिथुन राशि
आज आपको अपने वरीय पदाधिकारी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि वो इतना नकारात्मक व्यवहार क्यू करते हैं।वजह जानकर आपको काफी सुकून मिलेगा। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। पड़ोसियों का अनावश्यक हस्तक्षेप शादीशुदा जिंदगी में अवरोध पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है, और इसे तोड़ना आसान नहीं है। योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। उधार मांगने वाले लोगों को दूर करें। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है।

कर्क राशि
आज आपको किसी संत पुरुष का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। जिससे मानसिक शान्ति मिलेगी। आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। सिर्फ आवश्यक चीजों की ही खरीदारी करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। पूर्व में किया गया काम आज परिणाम और पुरुस्कार लेकर आएगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आपके वैवाहिक जीवन से सारा आनंद खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं।

सिंह राशि
आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आप आवश्यक से अधिक खर्च करें या फिर आपका बटुआ खो भी सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको हानि पहुंचा सकती है। कोई नया पार्टनरशिप न सिर्फ लंबे समय तक चलेगा, बल्कि लाभदायक भी साबित होगा। घर में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आने वाले समय में ऑफिस में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखाएगा।

कन्या राशि
आज रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलने की संभावना है। लम्बे समय से उलझी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की आवश्यकता है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी। इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। मुमकिन है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ खूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। भले ही आप उत्साह से भरपूर हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि
आज घर में बिन बुलाया कोई मेहमान आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। नई आर्थिक योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम साबित होंगी। ऐसे लोगों से दूरी बनाए जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा अनोखा काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे। आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा।

वृश्चिक राशि
अपने विचार दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। इससे व्यापार में भी खास फायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज भी कर सकता है। अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है। गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले कीटाणुओं से शिशु को नुकसान हो सकता है। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा।

धनु राशि
आपका आज कमाओं और आज खाओ वाली आदत का त्याग करना होगा। केवल एक दिन को ध्यान में रखकर जीने की अपनी सोच पर अंकुश लगाएं। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को स्वयं में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी। जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। भाग्य के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए स्वयं मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब समय आ गया है कि आप अपना वजन काबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें।

मकर राशि
आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है। इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएं। जीवनसाथी से मनमुटाव मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीजों को बदलना नामुमकिन हैं।

ADVERTISEMENT

कुंभ राशि
आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ सकारात्मक योजना बनाएं। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना काफी आसान है। आने वाले पीढी इस तोहफे के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने नहीं रखते है तो मानकर चले की आप अपना अहित खुद कर रहे हैं। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते है।

मीन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेगा। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। ऑफिस में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी काफी तारीफ होगी। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day saturday 25th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 25 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 25th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 25 जुलाई 2026

July 25, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026

July 24, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 23rd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 23 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 23rd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 23 जुलाई 2026

July 23, 2026
Next Post

Jamshedpur minor girl suicide : कदमा में 16 साल की लड़की ने की आत्महत्या, यह है वजह

Jamshedpur rural theft - बोड़ाम सीएससी व ग्रामीण बैंक के बीसी केंद्र से नगद समेत लाखों की चोरी, शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Jamshedpur rural mla - विधायक समीर मोहंती ने बजट सत्र के प्रश्न काल में उठाया सरकारी संस्थाओं के डीएलएड प्रशिक्षण बंद करने का मुद्दा, एंबुलेंस सेवाओं को दुरूस्त कराने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग

Jamshedpur theft : बिरसानगर में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News