• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-tuesday-5th-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 5 जुलाई 2022

horoscope-know-your-day-tuesday-5th-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 5 जुलाई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। दोस्त और नजदीकी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएगे। आज आप अपने प्रिय से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में मुश्किल महसूस करेंगे। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेगी। आपके मित्र आपसे सिर्फ कुछ समय चाहते है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते, जिससे वो खिन्न हो सकते हैं। आज उनकी यह नराजगी स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। जीवनसाथी का आत्मकेंद्रित व्यवहार आपको नागवार गुजरेगा।

वृष राशि
परेशानी भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आएगा। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी अनुपस्थिति में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी खास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।

ADVERTISEMENT

मिथुन राशि
जो समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चलाकी और कूटनीति के दांव पेंचों की आवश्यकता है। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

कर्क राशि
आज घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा। जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। मुमकिन है कि आपके आंसुओं को पोंछने के लिए कोई खास दोस्त आगे आए। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और निर्णय करने में आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।

सिंह राशि
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए निवेश किया था। उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही प्रसन्नता की वजह भी साबित होते हैं। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे। जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है।

कन्या राशि
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था। आज उन्हें क्षति होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक्त आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने प्रिय को नजरअंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए शक्ति और समझ दोनों ही होंगे। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीके से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

तुला राशि
अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज वैसे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिनका संबंध विदेश से है। वैसे लोगों को आज व्यापार में नुकसान होने की पूरी संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्नता देने का हर प्रयास करेगा। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर समस्या की दवा है। आपमें बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट से दबोच लें। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उन पर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाकई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

धनु राशि
आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शांति और सुकून देंगे। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। अपने काम में तेजी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

मकर राशि
गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आपको अपने रोजमर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। रोमांस के लिहाज से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में लगती हैं। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी मजेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी बढ़ोतरी होगा। आज के दिन रोमांस के नजरिए से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। आप लम्बे समय से दफ्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है। इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आवश्यकता के समय आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है।

मीन राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। आप जो भी करेंगे, उसे आप उससे आधे समय में ही पूरा कर देंगे। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और शानदार बना देगा। एक बार आप अपने जीवनसाथी को हासिल कर लें, तो जीवन में किसी और की आवश्यकता नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है। जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Next Post
jamshedpur-crime-बिरसानगर में टेल्को के व्यक्ति को गला रेतकर फेंका गया, एएसपी कर रहें छानबीन

jamshedpur-crime-बिरसानगर में टेल्को के व्यक्ति को गला रेतकर फेंका गया, एएसपी कर रहें छानबीन

tata-workers-union-ucm-promotion-टीएमएच से टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर मनोज तिवारी बन गये ऑफिसर, इस पद पर अब होगा चुनाव

tata-steel-ninl-takeover-टाटा स्टील ने भारत सरकार के उपक्रम नीलांचल इस्पात का किया टेकओवर, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट का बन गया शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी, जानें कितना करोड़ का टाटा स्टील ने किया भुगतान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Jamshedpur bjp obc morcha plantation : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News