जमशेदपुर : टाटा स्टील के टीएमएच में बतौर लैब टेक्निशिययन काम करने वाले मनोज तिवारी को अब ऑफिसर के तौर पर प्रोमोशन दे दिया गया है. मनोज तिवारी टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर रहे है. काफी लंबे समय से वे कमेटी मेंबर थे. मनोज कुमार तिवारी 1985 बैच क़े ट्रेड अप्रेंटिस हैं. 1988 में ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उन्होंने कोक प्लांट विभाग में योगदान दिया. कोक प्लांट में करीब एक वर्ष काम करने के बाद उन्होंने टीएमएच के पैथोलॉजी विभाग में योगदान दिया. पैथोलॉजी विभाग से श्री तिवारी वर्ष 2002 से टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेम्बर निर्वाचित हुए. वर्तमान कमिटी में भी श्री तिवारी निर्विरोध निर्वाचित होकर कमिटी मेम्बर बने. प्रकाशित रिजल्ट में मनोज तिवारी को ऑफिसर पद पर प्रोन्नत किया गया. वे पैथोलॉजी विभाग में ऑफिसर के रूप में कार्य करेंगे. उन्होंने यूनियन के सभी सदस्यों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है. मनोज तिवारी का सीट खाली होने के बाद उस सीट पर चुनाव हो सकेगा.




