• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-18th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 18 मई 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-18th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 18 मई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें। जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। फौरी तौर पर मजे लेने की अपनी प्रवृत्ति पर काबू रखें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। दलालों और व्यावसायियों के लिए अच्छा दिन हैं, क्योंकि उन्हें मांग में बढ़ोतरी से लाभ होगा। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। गलतफहमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा।

वृष राशि
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। अपनी उपयोगिता की पहचान को सकारात्मक सोच और बातचीत के माध्यम से विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, साथ ही अपने साथी को अपना नजरिया समझाने में भी परेशानी महसूस होगी। अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं। जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

मिथुन राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की आवश्यकता है। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। काम-काज में जरुरत से ज्यादा तनाव के चलते परिवार की आवश्यकताओं और इच्छाओं को दरकिनार न करें। अपने प्रिय की गैर जरुरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते कार्यालय में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

कर्क राशि
पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना कीमती समय बिताएं और मीठी यादों को फिर से ताजा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी या पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक्त का पूरा आनंद उठा पाएंगे।

सिंह राशि
सेहत को देखभाल की खास आवश्यकता है। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे समय की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

कन्या राशि
आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी। लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शांति से बातचीत करके सुलझाएं। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अपनी क्षमताओं को मांजने की कोशिश करें। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

तुला राशि
आज अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और स्वयं के लिए कम कर पा रहें। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई खराब बात नहीं है। वह तो जीवन की खुबसूरती है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें वाकई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज्यादा पसंद नहीं करते। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे व्यतित करें। अपने प्रिय की बेकार की भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफी संभावना है।

धनु राशि
आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अधिक खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। एक-दूसरे का भावना समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। इसे औरों के सामने न लाएं, नहीं तो बदनामी हो सकती है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर होंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह अंतिम समय पर टल सकती है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।

मकर राशि
किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफी उपयोगी रहेगी। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आपकी आकर्षण क्षमता आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होंगे। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफर पर भी जा सकते हैं। नए विचार शानदार साबित होंगे। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।

कुंभ राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत के चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।

मीन राशि
अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। कर्म-काण्ड या हवन या पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026

September 4, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Next Post
jamshedpur-crime-बारीडीह मर्सी अस्पताल के पास बाइक सवार बदमाशों ने फिर महिला के गले से छीनी सोने की चेन, लगातार हो रहा अपराध

jamshedpur-crime-बारीडीह मर्सी अस्पताल के पास बाइक सवार बदमाशों ने फिर महिला के गले से छीनी सोने की चेन, लगातार हो रहा अपराध

jamshedpur-crime-मानगो के एक व्यक्ति ने बेटी की शादी में लिया था दो लाख रुपए का कर्ज, मौत के बाद कर्जदार दुकान पर कर रहा कब्जा

jamshedpur-crime-मानगो के एक व्यक्ति ने बेटी की शादी में लिया था दो लाख रुपए का कर्ज, मौत के बाद कर्जदार दुकान पर कर रहा कब्जा

## ratan-tata-warns-public-उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर सोशल मीडिया में फर्जी तौर पर खोला गया पेज, पैसों की वसूली, रतन टाटा ने लोगों को किया आगाह, होगी कानूनी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News