
मेष राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज माता हर इंसान को ध्यान से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। आपकी अव्यवहारिक योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाकी लोगों की राय भली-भांति जान लें। प्रेम-संबंध में बराबरी की तरह व्यवहार करें। आज कार्यक्षेत्र में आपकेी ऊर्जा घर के किसी मसले को लेकर कम रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है, वो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है, लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगायेगा।

वृष राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। आत्मविश्वास की कमी को स्वयं पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ आपकी समस्या को और जटिल बनायेगा, साथ ही आपकी प्रगति में भी रोड़ा अटकायेगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें, कार्यालय की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज भले ही आप उत्साह से भरपूर हों, फिर भी आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आपके साथ नहीं है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आज रुमानियत का मौसम जरा खराब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज्यादा ही अपेक्षा करेगा। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से गौर करते हैं। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपके लिए यह शानदार रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज हृदय-रोगियों के लिए कॉफी छोड़ने का सही समय है। अब इसका जरा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। आसमान ज्यादा उजला नजर आयेगा, फूलों में ज्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा, क्योंकि आप इश्क का सुरूर महसूस कर रहे हैं। कार्यालय में आपका सहयोगी रवैया इच्छित परिणाम लायेगा। आपको कई और जिम्मेदारियां मिलेंगी और कंपनी में ऊंचा ओहदा हासिल होगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौंदर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

सिंह राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। दोस्त और करीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी।

कन्या राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज जो समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की जरूरत है। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। गृह-प्रवेश के लिए शुभ दिन है। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएं जो रचनात्मक हैं और जिनके सोच आपसे मिलते हैं। दूसरों को सहमत करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी लाभ पहुंचायेंगी। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

तुला राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज आपको अपनी सेहत के प्रति अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीजों को। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त अवसर हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त अवसर हैं आज आपके पास।

वृश्चिक राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। कामकाजी लोगों को हाल की उपलब्धियों के लिए सहकर्मियों से सराहना और मदद मिलेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाकई बहुत बढ़िया है।

धनु राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज अपने भोजन पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन से जुड़ा कोई समस्या आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ शाम बेहद मजेदार और हंसी-खुशी से भरपूर रहेगी कोई अच्छी खबर या जीवनसाथी से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक प्रशंसनीय है। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

मकर राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई आवश्यक काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। संभव है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। अपने वरिष्ठों को नजरअंदाज न करें। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। किसी खूबसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताजा करना न भूलें।

कुंभ राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। उदास और अवसादग्रस्त न हों। हड़बड़ी में निवेश न करें, अगर आप सभी संभावित कोणों से परखेंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आज के दिन काम करते समय आपको कोई खास परेशानी नहीं आयेंगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

मीन राशि
आज चतुर्थी तिथि है। माता कुष्मांडा की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक बधाई। आज अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। अगर अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776



