• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-1st-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 1 जून 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-1st-june-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 1 जून 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
मनोरंजन और सौन्दर्य पर जरूरत से ज्यादा वक्त बर्बाद न करें। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का खतरा है। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी या पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर होंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। काफी वक्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो सिर्फ़ प्यार हो।

वृष राशि
दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की आवश्यकता है। आपने भली-भांति काम किया है, इसलिए अब उसके लाभ लेने का समय है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को प्रसन्न रखेगा। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा। इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। नयी पार्टनरशिप आज के दिन फलदायी रहेगी। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। सेहत के नजरिए से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

कर्क राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फायदा पहुंचाएंगे। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। शाम का वक्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। जो नए संपर्क आप आज बनाएंगे, वे आपके कैरियर को एक नयी तेजी देंगे। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है। जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। आज सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका पूरा दिन खुशगवार गुजरेगा।

सिंह राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी सच्चाई और ईमानदारी आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। गलतफहमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा।

कन्या राशि
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आर्थिक रुप से आज आप काफ़ी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और एहसान फरामोशी इसे तार-तार कर देती है। आज के दिन आप किसी कुदरती खुबसूरती से स्वयं को सराबोर महसूस करेंगे। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

तुला राशि
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी अनुपस्थिति में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी खास वजह से कोई परेशानी उत्पन्न भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है।

वृश्चिक राशि
बेकार की बात पर बहस करके अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता अवश्य है। नए समझौते फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। संबंधियों से मुलाकात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की आवश्यकता है, क्योंकि आज अपने दिल की बात प्रकट करने से हानि भी हो सकती है। आपको अपने काम में बहुत बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। समय पर तेज कदम उठाना आपको औरों से आगे ले जाएगा। आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं। खाली वक्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

धनु राशि
जीवनसाथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की आवश्यकता है। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आपका नकारात्मक रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुंचा सकता है, यहां तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज्यादा पसंद नहीं करते। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।

ADVERTISEMENT

मकर राशि
दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर व्यवहार के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में मालूम होंगे। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपके लिए यह खुबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
जीत का जश्न आपके दिल को खुशियों से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी खुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ परामर्श लेने की आवश्यकता हो सकती है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिएं। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे अनमोल दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

मीन राशि
आज आप स्वयं को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं। आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्यार की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद चखते रहें। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। प्यार, नजदीकी, मस्ती, मजा जीवनसाथी के साथ यह एक यादगार दिन रहेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026

June 2, 2026
Next Post
jharkhand-5-ex-minister-enquiry-झारखंड के रघुवर दास सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति की होगी जांच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसीबी से जांच कराने का दिया आदेश

jharkhand-5-ex-minister-enquiry-झारखंड के रघुवर दास सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति की होगी जांच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसीबी से जांच कराने का दिया आदेश

tata-cummins-union-election-टाटा कमिंस यूनियन की नयी कमेटी घोषित, अनूप सिंह बाहर, दिपतेंदू चक्रवर्ती बने अध्यक्ष, देखे कौन-कौन किस पद के लिए हुआ चयनित

tata-steel-changes-टाटा स्टील में बदलाव, ये तीन बदलाव किये गये है

tata-steel-changes-टाटा स्टील में बदलाव, ये तीन बदलाव किये गये है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News