• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-26th-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अक्टूबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-26th-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अक्टूबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जीवन का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आपका धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। कोई नया रिश्ता न सिर्फ लंबे समय तक बना रहेगा, बल्कि लाभदायक भी साबित होगा। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। अगर आप कामकाज के लिए आवश्यकता से अधिक दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले दूसरों की आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके जीवनसाथी की मनहूशी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

वृष राशि
आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में सफल रहेंगे। उन्नति की गति बनाएं रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए गौरवान्वित करने वाला समय होगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जीवन में सुधार ला सकते हैं। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जीवन की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

मिथुन राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आपको अपने प्रिय को स्वयं के हालात समझाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं, उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

कर्क राशि
तली-भुनी खाने की चीजों से परहेज करें। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दें किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए प्रसन्नता के अवसर लाएगी। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका कड़ा रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कम है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। शादीशुदा जीवन के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल वक्त है।

सिंह राशि- तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं होगा। एक नजदीकी रिश्तेदार स्वयं के लिए आपका अधिक ध्यान चाहेगा, हालांकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

कन्या राशि- आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का नजायज लाभ न उठाने दें। इक तरफा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका असर शाम में देखा जा सकता है।

तुला राशि- दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका आनंद ले सकते हैं। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोतरी नजर आ रही है। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आप अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखें, तो कई उम्दा अवसर आपको मिल सकते हैं। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

वृश्चिक राशि- आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत एहमियत है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।

धनु राशि- तली-भुनी चीजों से दूर रहें और रोजाना कसरत करते रहें। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। नाती-पोतों से आज काफी प्रसन्नता मिल सकती है। कोई अच्छी खबर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में लगती हैं। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

मकर राशि- अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दोस्तों के साथ कुछ करते समय अपने हितों को अनदेखा न करें। हो सकता है कि वे आपकी जरूरतों को अधिक गंभीरता से न लें। प्यार-मोहब्बत के मामले में हड़बड़ाहट में कदम उठाने से बचें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

कुंभ राशि- बहुत अधिक रोमांच और दीवानगी की ऊंचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए अपने भावनाओं को वश में रखें। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा गुस्सैल बना सकता है। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। आपके जीवनसाथी की बेरुखी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

मीन राशि- कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर निर्णय तार्किक तरीके से लें। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। आज के दिन बिना कुछ विशेष किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए क्षमा मांगें। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत कर सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

ADVERTISEMENT

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026

July 16, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026

July 15, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026

July 14, 2026
Next Post

tata-steel-ford-mou-टाटा स्टील ने फोर्ड इंक के साथ किया एमओयू, जेरेमिस ग्रीन स्टील की सप्लाइ को बढ़ावा देगा

jamshedpur : भुईयाडीह   बाबूडीह छठ घाट पर सीमेंट के बिजली पोल हटाने पहुंचे कर्मी पर अराजक तत्वों ने किया हमला, हालत गंभीर-Video

jamshedpur : भुईयाडीह बाबूडीह छठ घाट पर सीमेंट के बिजली पोल हटाने पहुंचे कर्मी पर अराजक तत्वों ने किया हमला, हालत गंभीर-Video

Jharkhand-Crime : छुट्टी में घर आए सेना के कर्नल और बेटे पर लाठी-डंडे से हमला, जीएसटी बिल मांगने पर हुई घटना, राजधानी रांची के गोंदा में मामला दर्ज, पढ़िए कौन से पटाखा दुकान में ये घटना घटी और पटाखा दुकान के स्टाफ ने कर्नल और बेटे पर क्या आरोप लगाए और उसने क्या केस कर दिया

Jharkhand-Crime : छुट्टी में घर आए सेना के कर्नल और बेटे पर लाठी-डंडे से हमला, जीएसटी बिल मांगने पर हुई घटना, राजधानी रांची के गोंदा में मामला दर्ज, पढ़िए कौन से पटाखा दुकान में ये घटना घटी और पटाखा दुकान के स्टाफ ने कर्नल और बेटे पर क्या आरोप लगाए और उसने क्या केस कर दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur gangster vikram sharma murder case – देहरादून में विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर और लोहरदगा के 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम

Jamshedpur accident – परसुडीह में अनियंत्रित कंक्रीट मिक्सर मशीन सड़क के बीचों-बीच पलटी, घंटों बाधित रहा आवागमन

Jamshedpur kidnapping : परसुडीह में कन्वाई चालक का अपहरण, जानलेवा हमला, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur gangster vikram sharma murder case – देहरादून में विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर और लोहरदगा के 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम

Jamshedpur accident – परसुडीह में अनियंत्रित कंक्रीट मिक्सर मशीन सड़क के बीचों-बीच पलटी, घंटों बाधित रहा आवागमन

Jamshedpur kidnapping : परसुडीह में कन्वाई चालक का अपहरण, जानलेवा हमला, देखिए – video

Saraikela accident : राजनगर में बाइक स्कूटी में टक्कर, दो घायल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News