• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-9th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 9 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-9th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 9 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खर्च हो सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

वृष राशि
आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति का एहसास करायेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक आवश्यकताओं को समझे।आपको अपने परिवेश से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंचे पदों पर हों। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

मिथुन राशि
धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। ऐसी जानकारी किसी से भी जाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पाएंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि
आज परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। आपको अपना बाकी वक्त बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ अलग ही क्यों न करना पड़े। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफा या उपहार दे सकता है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर का वातावरण को सकारात्मक बनाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो, आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको तसल्ली होगी। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। हृदय-रोगियों के लिए कॉफी छोड़ने का सही समय है। अब इसका थोड़ा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा।

कन्या राशि
कोई भी भावुक फैसला लेते वक्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। मनोरंजन और सौन्दर्य में जरुरत से ज्यादा वक्त न दें। आपको खुश रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से बाहर उनसे बात करें। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

तुला राशि
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की आवश्यकता है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में नकारात्मकता को जन्म दे सकती है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आपके प्रिय की खराब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर होंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे। जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी अच्छी खासी तारीफ कर सकते हैं। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातों को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है, नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाज़ुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में भरोसा और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं।

धनु राशि
आज सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। जिससे आने वाले दिनों में आप स्वयं को बेहतर ढ़ंग से निखार सकते हैं। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए अच्छा है, जिसका मूल्य आगे चलकर बढ़ सकता है। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फोन कर पुरानी यादें ताजा कर सकता है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ध्यान रखें।

मकर राशि
आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। जिसमें आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आपके माता-पिता की सेहत, चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। आज का दिन फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। आज वगैर सोच विचार के धन खर्च करना काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है। आपकी परेशानी आपके लिए खासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त अवसर हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। घर पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा आनंद आप ले पाएंगे।

मीन राशि
भीड़भाड़ भरे इलाकों में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 9508341776, 9431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026

June 18, 2026
Next Post

tata-steel-proud-moment-टाटा स्टील के नोवामुंडी आयरन ओर माइंस की दो महिला कामगारों को नयी दिल्ली में भारत सरकार ने किया सम्मानित, टाटा स्टील की महिला सशक्तिकरण को सम्मान, टाटा स्टील 2025 तक सारे कामगारों की संख्या में से 25 फीसदी संख्या महिलाएं रखना चाहती है

jamshedpur-rural-accident-धालभूमगढ़ में अनियंत्रित कार पलटी, चालक घायल

jamshedpur-rural-accident-धालभूमगढ़ में अनियंत्रित कार पलटी, चालक घायल

jamshedpur-family-controversey-सिदगोड़ा में तीन भाईयों के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो महिला समेत चार घायल

jamshedpur-family-controversey-सिदगोड़ा में तीन भाईयों के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो महिला समेत चार घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur public protest against police : सिदगोड़ा में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ गोल बंद हुई जनता, हंगामा

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

Jamshedpur rural fire : पटमदा में फूस के घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur hungama – मानगो के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, कई वाहन चालकों ने किया हंगामा

Jamshedpur border area accident – कपाली में गड्ढे में फंसकर टेंपो पलटा, दो बहनें घायल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur public protest against police : सिदगोड़ा में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ गोल बंद हुई जनता, हंगामा

Jamshedpur rural fire : पटमदा में फूस के घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur hungama – मानगो के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, कई वाहन चालकों ने किया हंगामा

Jamshedpur border area accident – कपाली में गड्ढे में फंसकर टेंपो पलटा, दो बहनें घायल

Jamshedpur jugsalai municipal councilor demand: झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री को जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद ने लिखा पत्र,  बाजार हाट मैदान को ‘अर्बन हाट’ के रूप में विकसित करने की मांग

Jamshedpur panchayat samiti initiative – पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News