
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत एनएच 33 पर एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में कार चालक हाता निवासी रंजित महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहा से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. रंजित ने बताया कि वह हाता में रहता है और किसी काम से ओड़िशा के बारीपदा जा रहा था.धालभूमगढ़ के पास कार का स्टीयरिंग लॉक होने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हालांकि इस घटना में रंजित को सिर्फ हाथ में ही चोट आई है. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.







