• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, शनिवार, 03 अप्रैल 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

April 2, 2021
in राशिफल
0
Horoscope : आज का राशिफल, शनिवार, 03 अप्रैल 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष : गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आज आपको रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, क्योंकि फ़िजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है। समय को व्यर्थ गँवाने की बजाय आज किसी विदेशी भाषा को सीखना आपके वार्तालाप के तरीक़ों में वृद्धि कर सकता है।

वृष : आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। आपकी आँखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

मिथुन : आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

कर्क : अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। शादिशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। संभव है कि आज आपकी जीभ को भरपूर मज़ा मिले – किसी उम्दा रेस्तराँ में जाना मुमकिन है और लज़ीज़ खाने का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

सिंह : धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान करते हैं। अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फ़िल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।

कन्या : आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज आपका कोई सहकर्मी आपको सलाह दे सकता है, हालांकि आपको यह सलाह पसंद नहीं आएगी।

तुला : अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएँगे। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ। सितारे इशारा कर रहे हैं कि आज आप अपना दिन टीवी देखने में गुज़ार सकते हैं।

वृश्चिक : हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते और इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।

धनु : आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मकर : आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

कुंभ : शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। अकर्मण्यता पतन की जड़ है; ध्यान व योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं।

मीन : खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज आप किसी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से मिल सकते हैं।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 1st november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 1 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 1st november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 1 नवंबर 2026

November 1, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026

October 31, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

October 30, 2026
Next Post

tata-steel-md-online-सोनारी-कदमा लिंक रोड में बनेगा शौचालय, टीएमएच में बुजुर्गों की आसान हो जायेगी ऑनलाइन बुकिंग, एमडी बोले-नये वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करेगी कंपनी, सबको मिलकर करना होगा काम

tata-steel-future-टाटा स्टील का भविष्य इन चार चीजों पर करेगा निर्भर, टाटा स्टील के एमडी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा-अपने डीएनए में इसको करें शामिल, जानें

Jamshedpur : गोलमुरी चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News