• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 21, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-3rd-July-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 3 जुलाई 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-3rd-July-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 3 जुलाई 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
स्वयं को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई शानदार तस्वीर बनाएं। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आयेंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। किसी से आंखें चार होनी की काफी संभावना है। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक शानदार है। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। आज आपके पास वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त मौके हैं।

वृष राशि
आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की आवश्यकता है। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।

मिथुन राशि
रोजमर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। शाम का वक्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। किसी की प्यार में सफलता मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुकसानदेह रहेगा, इस भ्रम में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियां, स्वादिष्ट भोजन और पेय, यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।

कर्क राशि
आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का भावना आपके जीवनसाथी को प्रसन्नता दे सकता है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतें। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। शादिशुदा जीवन के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पायेगा। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का विशेष ध्यान रखें, जो उम्मीद के अनुसार चीजें न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जायेंगे । अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पायेंगे।

कन्या राशि
ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आयेगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक्त ठीक तरह से व्यवहार करें। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।

तुला राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की गलती न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पायेगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

वृश्चिक राशि
आज ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचायेंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। दफ्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौका दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

धनु राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को स्वयं में संजोना आपको पहचान दिलायेगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। आपका काम दरकिनार हो सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में प्रसन्नता, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अपनी क्षमताओं को मांजने की कोशिश करें। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

मकर राशि
किसी पुराने दोस्त से भेंट आपका मन प्रसन्न कर देगी। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और प्रसन्नता लेकर आयेंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें।

कुंभ राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को प्रसन्न रखेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए प्रसन्नता लेकर आयेगा। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। अधिक चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी में भी बदलाव आयेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगायेगा।

मीन राशि
क्षणिक क्रोध विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए क्षमा मांगें। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको लाभ नहीं पहुंचायेगा। गलतफहमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 21st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 21 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 21st September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 21 सितंबर 2026

September 21, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026

September 20, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 19th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 19 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 19th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 19 सितंबर 2026

September 19, 2026
Next Post

jamshedpur rly land dispute issue- सुनील पिल्ले आत्मदाह मामले पर आरपीएफ व रेलवे लैंड डिपार्टमेंट ने रखा अपना पक्ष, कहा- बोर्ड के आदेश का पालन किया गया, देखिए video

jamshedpur morning crime – टाटा मोटर्स के डीजीएम की मां के साथ अपराधियों ने की छिनतई, मॉर्निंग वॉक से लौटते समय घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम

jamshedpur morning crime - टाटा मोटर्स के डीजीएम की मां के साथ अपराधियों ने की छिनतई, मॉर्निंग वॉक से लौटते समय घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम

Adityapur murder follow up – फिरोज हत्याकांड के खुलासे के करीब आदित्यपुर पुलिस, एसपी पहुंचे थाना, मृतक के परिजनों से की पूछताछ, खुर्शीद गिरफ्तार किंगपिन की तलाश तेज

Adityapur murder follow up - फिरोज हत्याकांड के खुलासे के करीब आदित्यपुर पुलिस, एसपी पहुंचे थाना, मृतक के परिजनों से की पूछताछ, खुर्शीद गिरफ्तार किंगपिन की तलाश तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

Horoscope Know Your Day Sunday 20th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 20 सितंबर 2026

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News