राशिफलhoroscope-know-your-day-sunday-16th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 16 जनवरी 2022
spot_img

horoscope-know-your-day-sunday-16th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 16 जनवरी 2022

राशिफल

मेष राशि
आज परिवार के साथ मिलकर किसी निर्णय को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही समय भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफी लाभदायक साबित होगा।आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं। उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर काम करें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे, जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।

वृष राशि
आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। अपने करीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपको महसूस होगा कि शादी के समय किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाना चाहिए।

मिथुन राशि
आज अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

कर्क राशि
आज अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी सूचना पूरे परिवार को खुशी देगी। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। दूसरों को सहमत करने की आपकी प्रतिभा आपको लाभ दिलवायेगी। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि
आज पैसे कमाने के नए अवसर मुनाफा देंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कार्य के प्रति समर्पण और भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच होनी चाहिए। लालच का भाव न पनपने दें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आपके घर से संबंधित निवेश फायदेमंद रहेगा। एक बेहतरीन शाम के लिए दोस्त घर आ सकते हैं। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। रात को आज आप अपने किसी करीबी से काफी देर तक जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।

तुला राशि
आज प्रोपर्टी के लेन-देन पूरे होंगे और आपको लाभ पहुँचाएंगे। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। अगर आज कुछ ज्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। प्यार, मेलजोल और आपसी जुडाव में इजाफा होगा। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

धनु राशि
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत का त्याग कर दें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। दिन को यादगार बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

मकर राशि
आज समाज के प्रभावशाली व सम्मानित लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रुप देखने को मिल सकता है। आपका जीवनसाथी किसी दिल को लुभाने वाली सरप्राइज से आपका दिन बना सकती है। जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो जीवन की गाड़ी को अच्छे से मुश्किल हो जायेगा। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता को बढायेगा। आज आपका समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ, दोनों आपस में खोए हुए – कुछ ऐसा मिजाज रहेगा। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन बहुत बढ़िया है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन हैं।

मीन राशि
आज तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाये तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। आपके पिता आज आपके लिए कोई तोहफा ला सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading