
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बीहड़ गांव हड़ियान निवासी दिलीप सबर ने अपनी पत्नी कांद्री सबर की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. गुड़ाबांदा थाना के एसआई अशोक पाठक ने बताया कि घटना पिछले 21 मई रात की है. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर पति ने गुस्से में आकर पत्नी को डंडे से बुरी तरह से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. सूचना पाकर पुलिस ने 22 मई को घटनास्थल पर पहुंची और का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने में उसके खिलाफ थाना हत्या का मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया है.















