जमशेदपुर: इग्नू में जुलाई 2025 शैक्षिक सत्र के नामांकन एवं पुनः पंजीकरण बिना विलंब शुल्क 15 से बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया गया है. बैचलर्स डिग्री द्धितीय एवं तृतीय वर्ष, मास्टर डिग्री द्धितीय एवं सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों (बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए) में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड दोनो में नामांकन करने का लिंक इग्नू के वेबसाइट पर उपलब्ध है. नामांकन करने के लिए इच्छुक शिक्षार्थी लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/के द्वारा नामंकन एवं https://onlinerr.ignou.ac.in के द्वारा पुनः पंजीकरण करा सकते है. (नीचे भी पढ़े)
नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी ignou.ac.in पर उपलब्ध है. अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुचित जन जाति (एसटी) के छात्रों को स्नातक सामान्य (बीए) बिकॉम सामान्य (बीकॉम) एवं बीएससी सामान्य (बीएससी ) कार्यक्रमों के शुल्क में 50 फीसदी छूट के साथ नामांकन दिया जा रहा है. जैसा की विश्वविधालय एक लचीला दृष्टिकोण अपनाता है, शिक्षार्थी अगले वर्ष/सेमेस्टर के लिए पुनः पंजीकरण कर सकते है, इसके बावजूद कि उन्होंने परीक्षा दी है या नहीं, उन्होंने पंजीकृत पाठ्यक्रम पूरा किया है या नहीं. यह जानकारी राम कृष्ण मिशन वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर स्थित इग्नू कार्यक्रम केंद्र 0534पी के कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरविंद तिवारी ने दी.



