
जमशेदपुर : इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मेटल (आइआइएम) की ओर से आयोजित आइआइएम एटीएम और नेशनल मेटलर्जी अवार्ड (एनएमए) का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जमशेदपुर चैप्टर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआइटी जमशेदपुर के एमएमइ डिपार्टमेंट के प्रोफेशर डॉ अशोक कुमार ने किया. उन्होंने इस मौके पर लोगों का स्वागत किया. एनएमएल सीएसआइआर के चीफ साइंटिस्ट और पूर्व एडवाइजर मैनेजमेंट डॉ सौमित्र तरफदार यहां विशिष्ट अतिथि थे. उन्होंने अपने संबोधन में आइआइएम जमशेदपुर चैप्टन में एमएस खान की भूमिका पर प्रकाश डाला. इसके अलावा यहां जेसीएपीसीपीएल के एमडी सह सीआइआइ झारखंड के चेयरमैन उज्जवल चक्रवर्ती ने स्वर्गीय एमएस खान लेक्चर दिया. उन्होंने यहां स्टील को मैटेरियल ऑफ च्वाइस बताया, जो पूर्व, वर्तमान और भविष्य सभी में काम आता रहा है और काम आता रहेगा. अपने व्याख्यान में उन्होंने वैश्विक इस्पात उत्पादन, प्रति व्यक्ति इस्पात खपत, इस्पात के उपयोग को बढ़ाने की रणनीति, सौंदर्य की कला के रूप में इस्पात का उपयोग, इस्पात प्रौद्योगिकी में व्यवधान और इस्पात के उपयोग की नई सीमाओं पर जोर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की कि इस्पात एक चमत्कारी धातु है और यह हमारे जीवन के हर पल को छूता है. इस मौके पर सवाल जवाब का दौर भी चला. इएमसीइइ वाइ उषा ने यहां आये आगंतुकों का अभिनंदन किया जबकि आइआइएम जमशेदपुर चैप्टर डॉ गोपी किशोर मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस दौरान टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन को मानद सदस्यता प्रदान की गयी. वहीं, आइआइएम मानद सदस्यता और राष्ट्रीय मेटलर्जिस्ट पुरस्कार वीपी टेक्नॉलॉजी डॉ डी भट्टाचार्जी, टाटा स्टील के पूर्व सीटीओ आरवी रमना को आइआइएम फेलो सदस्यता, आइआइएम टाटा गोल्ड मेडल टाटा स्टील के चीफ आरएंडडी वीवी महाशाब्दे, आइआइएम विशिष्ट योगदानकर्ता पुरस्कार चीफ टाटा स्टील खपोली प्रोजेक्ट डॉ तन्मय भट्टाचार्य, टाटा स्टील की सुश्रि अर्थिता डे को आइआइएम सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर, टाटा स्टील के डॉ निलाय कुंडू को यंग मेटलर्जिस्ट-एनवायरमेंट साइंस, टाटा स्टील के विश्वजीत सील को पोस्टर प्रेजेंटेशन, टाटा स्टील के पंकज कुमार पांडेय को ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड, जेमीपॉल की नेहा झा को मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार, एमएस खान मेमोरियल पुरस्कार एनएमएल के साइंटिस्ट डॉ बिराज कुमार साहू को दिया गया.




