
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है .लॉकडाउन होने के कारण बाजार की दुकानें बंद हैं, वही मंगलवार को प्रखंड की जमुआ पंचायत के केरूकोचा मे लगने वाले साप्ताहिक हाट पर भी लॉक डाउन का असर दिखने को मिला. मंगलवार को केरूकोचा साप्ताहिक हाट लगा. विभिन्न गांवों के दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकानें लगायी. लेकिन लॉकडाउन होने के कारण साप्ताहिक हाट में ग्रामीणों की संख्या ना के बराबर देखी गयी. कुछ ग्रामीण ही हाट पहुंचे. लॉकडाउन के मद्देनजर शयामसुंदरपुर पुलिस ने हाट पहुंचकर हाट का सर्वे किया और लोगों को लॉकडाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की बात कही है.














