जमशेदपुर : टाटा समूह की दो बड़ी कंपनियां टाटा स्टील और टाटा मोटर्स लगातार कोविड 19 को लेकर बदलते हालात को लेकर कई सारे कदम उठाये जा रहे है. इसके तहत दोनों कंपनियों की हलचल पर नजर सारे लोग रख रहे है.

टाटा मोटर्स के बोर्ड कमेटी ने दी एक हजार करोड़ रुपये लेने की मंजूरी
टाटा मोटर्स ने मंगलवार को एक फैसले में तय किया है कि अपरिवर्तनीय डिबेंचर (नॉन कंवर्टेबल डिबेंचर) के माध्यम से बाजारों से करीब एक हजार करोड़ रुपये लेगी. टाटा मोटर्स के बोर्ड द्वारा बनायी गयी कमेटी ने इसको लेकर फैसला लिया है. मंगलवार को मान्यता प्राप्त कमेटी द्वारा इसको लेकर फैसला लिया गया, जिसके तहत 10 हजार करोड़ रुपये बाजार से लिया जायेगा. प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर यह बाजार से लोन की राशि कंपनी लेगी. 500 करोड़, 300 करोड़ और 200 करोड़ के अलग-अललग तीन इश्यू के जरिये यह पैसे लिये जायेंगे, जिसके पूर्ण होने की तिथि 30 सितंबर 2022, 28 नवंबर 2022 और 29 दिसंबर 2022 तय किया गया है. बांबे स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से इसके खुलने के बाद ब्याज दरों को तय किया जायेगा.
टाटा स्टील ने इंडियन स्टील एसोसिएशन की सदस्यता छोड़ी, अध्यक्ष पद से टीवी नरेंद्रन का इस्तीफा
देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा स्टील ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इंडियन स्टील एसोसिएशन की सदस्यता को छोड़ दी है. इसके साथ ही टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने भी इसके साथ ही इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. वैसे श्री नरेंद्रन का कार्यकाल अगस्त 2020 तक का था, लेकिन उसके पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इंडियन स्टील एसोसिएशन (आइएसए) के अध्यक्ष के तौर पर श्री नरेंद्रन का चुनाव दो साल के लिए किया गया था. लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया है. टाटा स्टील की ओर से एक अंग्रेजी अखबार को दी गयी जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील ने इंडियन स्टील एसोसिएशन की सदस्यता को वापस ले ली है, जिसका कई कारण है. दूसरी ओर, टाटा स्टील के हटने के बाद इंडियन स्टील एसोसिएशन में जेएसडब्ल्यू स्टील, सेल, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील लिमिटेड भी सदस्य है. वैसे आपको बता दें कि टीवी नरेंद्रन वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेंबर भी है.














