
जमशेदपुर : पूर्व मध्य रेलवे के अन्तर्गत आने वाले दानापुर डिवीजन के किउल स्टेशन में रेलवे द्वारा प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग वर्क को लेकर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 18 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक लिया जाएगा जिसमें टाटानगर से खुलने वाली दो ट्रेन प्रभावित होंगी। इनमे से एक ट्रेन को रद्द भी कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 18181 टाटानगर छपरा एक्सप्रेस को की टाटानगर से छपरा जाने वाली एक मात्र ट्रेन है जो कि छपरा जाती है उसे रेलवे ने 18 मार्च से लेकर 1 अप्रैल रद्द कर दी है वहीं ट्रेन नंबर 18182 छपरा टाटानगर एक्सप्रेस को भी 19 मार्च से 2 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही बिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर दानापुर एक्सप्रेस जो की टाटानगर से दानापुर के लिए सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर दानापुर के लिए खुलती है को तीन घंटे रिसड्यूल कर दिया गया है। ये ट्रेन 8 बजकर 15 मिनट के बजाय 11 बजकर 15 मिनट में दानापुर के लिए रवाना होगी ये समय 20 मार्च से 2 अप्रैल तक लागू रहेगा।















