
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम द्वारा बुधवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता रखा गया जिसमें कुछ अहम मुद्दों की जानकारी दी गयी. सीकेपी राउरकेला और टाटानगर स्टेशनों पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए श्रमिकों के लिए खाना और पीने का पानी की व्यवस्था कराई गई. चक्रधरपुर के प्लेटफार्म नंबर दो की कंक्रीटिंग का काम पूरा हो जाने की जानकारी भी दी गयी. एक बड़े मुहिम के तौर पर रेलवे द्वारा इंडियन पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन किया गया है जिससे लोग खत से लेकर बड़े सामानों तक रेलवे द्वारा अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचा सकेंगे जो सामान रेलवे के द्वारा 24 से 36 घंटों के अंदर पहुंचा दी जाएगी. हर बड़े स्टेशनों के लिए बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है जिसके स्वरूप में राउरकेला से चाईबासा और टाटा के चेंबर ऑफ कॉमर्स से भी बात हो चुकी है और इसी क्रम में लोग इस यूनिट के ऊपर भरोसा दिखाते हुए लोग आगे आ रहे हैं और छोटे बिजनेसमैन को इसका लाभ मिलना चालू हो चुका है. आदित्यपुर में आरवीएनएल द्वारा 47 नए क्वार्टरों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है और बहुत जल्द यह खत्म हो जाएगा. चक्रधरपुर के रेल अस्पताल के नए बिल्डिंग को कोविड वार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. भारत स्काउट गाइड की भी प्रशंसा इस प्रेस वार्ता में की गई. जिस तरीके से इन लोगों ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए श्रमिकों का ध्यान रखा उन्हें फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और राशन की व्यवस्था कराई गई. उनके कार्य को प्रोत्साहन मिलना चाहिए. डीआरएम विजय कुमार साहू ने कहा कि यह साल को हम रेलवे के लिए फ्रेट ईयर कह सकते है. चक्रधरपुर मंडल से अभी तक कूल 60,000 से अधिक मास और 5000 से अधिक पीपीई किट का उत्पादन कर चुकी है. वही 10,000लीटर से अधिक सैनिटाइजर और 70 ऑक्सीजन सिलिंडर का स्टॉक रखा हुआ है.







