खबरAdityapur-BJP : हेमंत सरकार के खिलाफ आरआईटी मंडल भाजपा ने लंका टोला...
spot_img

Adityapur-BJP : हेमंत सरकार के खिलाफ आरआईटी मंडल भाजपा ने लंका टोला में किया धरना-प्रदर्शन

राशिफल

आदित्यपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशा पर भाजपा आरआईटी मंडल द्वारा किसानों के हित के लिए वर्तमान हेमंत सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए खेतों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसी क्रम में आरआईटी मंडल की ओर से लंका टोला में राज्य सरकार के प्रति विरोध किया गया. इसमें आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, उप-महापौर सह कार्यक्रम प्रभारी अमित सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री सह सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह भी शामिल हुए और राज्य सरकार को किसान, मजदूर और आदिवासी विरोधी करार देते हुए विरोध जारी रखने की बात कही गई. इसमे मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार श्रीवास्तव, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रधान, स्थानीय वार्ड 28 की पार्षद सह जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अमृता श्रीवास्तव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, एससी मोर्चा जिला प्रभारी ब्रह्मानंद झा, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी ललन शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक विशाल, मिंटू पांडे, महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, संयोजक राजेश नाग, विजय कुमार, मंत्री लालू बेसरा, मीडिया प्रभारी धीरज मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, महामंत्री धीरेंद्र ओझा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश शाह, भाजयुमो जिला मंत्री दीपक सिंह व सोशल मीडिया प्रभारी अभिलाष मिश्रा, भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रकाश रंजन, राकेश कुमार, सूरज सिंह, चंदन शर्मा, मंटू उपाध्याय, संतोष पांडे, अरबिंद शर्मा, निरजकांत ओझा, द्वारिका सिंह, सुरेंद्र सिंह एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading