जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे भारत वर्ष में गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध की कीमत बढ़ा दी है. अमूल ने 3 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. बजट पेश होने के दो दिन बाद ही लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. यह नियम आज यानी 3 फरवरी से ही लागू होंगे. कंपनी के मुताबिक अमूल गोल्ड 500 लीटर दूध पूर्व में 31 रुपये और अब 32 रुपये मिलेगा. वहीं 1 लीटर पैकेट के लिए ग्राहको को अब 64 रुपये चुकाना होगा. इससे पूर्व ग्राहकों को 61 रुपये का भुगतान करना होता था. अमूल शक्ति की 500 लीटर दूध की कीमत अब 29 रुपये और एक लीटर दूध की कीमत 58 रुपये रखी गयी है. इससे पूर्व अमूल शक्ति 500 लीटर की दूध की कीमत 28 रुपये और एक लीटर दूध की कीमत 55 रुपये थी. वहीं अमूल टी स्पेशल 500 लीटर दूध की कीमत अब 29 और एक लीटर दूध की कीमत 58 रुपये है. वहीं पूर्व में इसकी कीमत 20 और 55 रुपये थी. अमूल ताजा की 500 लीटर वाली दूध की कीमत अब 26 रुपये और एक लीटर वाली दूध की कीमत 52 रुपये है. इससे पूर्व 500 लीटर दूध की कीमत 25 रुपये और एक लीटर वाली दूध की कीमत 49 रुपये थी. वहीं अमूल स्लिम अेन ट्रिम की 500 लीटर की कीमत अब 24 रुपये और 1 लीटर की कीमत 48 रुपये हो गयी है. इससे पूर्व 500 लीटर वाली दूध की कीमत 23 रुपये और 1 लीटर वाली दूध की कीमत 45 रुपये थी. इससे पूर्व अमूल दूध ने अक्टूबर 2022 में दूध के मूल्य में बढ़ोत्तरी की थी.



