रामगोपाल जेना/चाईबासा : झारखंड प्रदेश प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर उन्हें जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने की राशि में बढ़ोतरी एवं बकाया भुगतान करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. विदित हो कि वर्ष 2006 के बाद से इसकी राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से प्रज्ञा केंद्र संचालक वीएलई महंगाई तथा कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. मुलाकात के दौरान डीसी ने विभागीय स्तर पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. मौके पर संघ के प्रदेश उप सचिव रामेश्वर बिरुआ, जिलाध्यक्ष वीरसिंह तापेय, सचिव रोहन निषाद, कार्यकरणी सदस्य सुरेंद्र मुण्डा व वीएलई मौजूद रहे.




