जमशेदपुर : भाजमो जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई विधानसभा प्रभारी भास्कर मुखी के नेतृत्व में सीकेपी मंडल डीआरएम के नाम ज्ञापन टाटानगर एरिया मैनेजर को सौंपा. ज्ञापन में कहा कहा कि जुगसलाई फाटक बंद किए जाने से लोगों को कठिनाई हो रही है. उन्होंने टाटानगर एरिया मैनेजर के माध्यम से चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जुगसलाई फ्लाईओवर का उद्घाटन होते ही रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया, जिससे आम राहगीर, पैदल चलने वाले, साइकिल सवार, ठेला खोमचा वालों को बड़ी कठिनाई हो रही है. जुगसलाई से सटे ग्रामीण इलाकों में पैदल तथा साइकिल से आने जाने वालों को 1.2 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर करना पड़ रहा है. रोजमर्रा के कमाने खाने वाले गरीबों के लिए इतना लंबा रास्ता तय करना बड़ी चुनौती बन गई है. ऐसे में रेलवे फूट ओवरब्रिज निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है और निर्माण होने तक पूर्व की भांति लोगों के लिए फाटक से आवागमन की सुविधा बहाल होनी चाहिए.(नीचे भी पढ़ें)

प्रतिनिधिमंडल ने एआरएम से मांग की जनता कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए तत्काल फाटक के रास्ते को खोलकर लोगो को आवागमन की सुविधा बहाल करे तथा फूटओवर ब्रिज निर्माण की दिशा में कदम उठाए. एरिया मैनेजर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया वे जल्द ही डीआरएम को ज्ञापन फॉरवर्ड कर उन्हें प्रतिनिधिमंडल की मांग से अवगत कराएंगे. साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए पहल करेंगे. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिन्हा, विकास रजक, अर्जुन मुखी, गणेश चंद्र सहित अन्य उपस्थित थे.





