जमशेदपुर : भारत रक्षा मंच झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से 20 अक्तूबर को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन में झारखंड में बढ़ते धर्मांतरण, लव जिहाद, प्रदेश में भी एनआरसी लागू करने, जनसंख्या कानून लाने, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग तथा युवा वर्ग को सनातन धर्म के प्रति जागृत करने आदि पर चर्चा होगी. यह जानकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष हरिंद्र नाथ सिंह (हरि सिंह), प्रदेश महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, महासचिव नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री कमलेश सिंह, महिला जिलाध्यक्ष रीना साव, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष रवि सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी. वे शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूर्यकांत केलकर, केंद्रीय मंत्री व ओड़िशा के सांसद प्रताप चंद्र षाड़ंगी व भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत अन्य शिरकत करेंगे.