

जमशेदपुर : भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने वाले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की अपनी पार्टी भारतीय जनता मोर्चा के 6 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गयी है. इसके तहत भाजपा के पूर्व सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भूमिज को सोनारी का भाजमो मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. कदमा का मंडल अध्यक्ष अरविंद महतो होंगे. साकची मंडल के अध्यक्ष के तौर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह झुन्ना के नाम पर मुहर लगी है. मानगो के मंडल अध्यक्ष कंहैया ओझा, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह और आजादनगर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमत बनाये गये है. बिष्टुपुर मंडल के अध्यक्ष के पद को रिक्त रखा गया है, जिसका कारण नहीं बताया गया है. यह लिखा गया है कि वर्तमान में बिष्टुपुर मंडल के अध्यक्ष का पद रिक्त रखा गया है, जिसकी घोषणा जल्द कर दी जायेगी. भारतीय जनता मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने नये मंडलों की सूची जारी की है.
