जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय जमाल अख्तर की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण मौजूद थी. यहां कुल 114 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सिविल सर्जन महेश्वरी प्रसाद, टाटा मोटर्स एडमिनिस्ट्रेशन रजत सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बुलुरानी सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सुनीता शाह, झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह, मुख्यमंत्री के पूर्व विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह यादव, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, शैलेश पांडेय, ब्लाक प्रमुख रविंद्र नाथ सिंह, उपप्रमुख अफजल अख्तर, पूर्व जिला परिषद गणेश सोलंकी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परितोष सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संजीव रंजन, झाविमो जिला महामंत्री पप्पू सिंह, जमशेदपुर केंद्रीय समिति के महासचिव रामबाबू सिंह, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमाल अख्तर, राष्ट्रीय महासचिव उषा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने योगदान दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सुमित वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, प्रदेश महासचिव राजश्री पति, पश्चिमी जिला अध्यक्ष मीरा तिवारी, जिला महासचिव रानी गुप्ता, समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी. रक्तदान शिविर के आयोजन में वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएश़ की अहम भूमिका रही.