खबरJharkhand bird flue alert : झारखंड में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक,...
spot_img

Jharkhand bird flue alert : झारखंड में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, इन इलाकों में मुर्गे मुर्गी और अंडे की बिक्री पर रोक

राशिफल


रांची : झारखंड में एक बार फिर से बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसको लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है. रांची के संक्रमित एरिया के एक किलोमीटर की परिधि में मुर्गा, मुर्गी, कुक्कूट और उससे जुड़े उत्पाद के अलावा अंडा की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. इसके अलावा अंडा के परिवहन पर भी रोक लगा दी गयी है. रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा के स्तर पर इसको लेकर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है ताकि इस तरह के हालात को तत्काल संभाला जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कि रांची के होटवार इलाके (यहां जेल भी है) में मुर्गे मुर्गी में बर्ड फ्लू की आशंका जतायी गयी थी. पशुपालन विभाग को इसकी जांच के लिए लगायाग या था. इसके सैंपल लेकर आइसीआर भोपाल भेजा गया है. वहां जांच में पाया गया कि जिन मुर्गे मुर्गियों का सैंपल लिया गया था, उसमें एच5एन1 एवियेन इंफ्लुएंजा है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद रांची में हड़कंप मच गया. रांची प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और होटवार इलाके में मुर्गे मुर्गियों की बिक्री रोक दी है. इसके अलावा सर्विलांस टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading