खबरjamashedapur-shree-krshn-sinha-sansthaan : डॉ श्री कृष्ण संस्थान जमशेदपुर ने राजेश शुक्ल को जनसेवी...
spot_img

jamashedapur-shree-krshn-sinha-sansthaan : डॉ श्री कृष्ण संस्थान जमशेदपुर ने राजेश शुक्ल को जनसेवी संस्कार सम्मान से किया सम्मानित, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोहपूर्वक मनाी, कई अधिवक्ता और शिक्षकों को भी सराहनीय सेवा प्रमाण पत्र

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान की ओर से लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान जमशेदपुर ने झारखंड राज्य बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को ‘जन सेवी संस्कार सम्मान से सम्मानित किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ एसके सिंह और सचिव डॉ राजदेव सिन्हा ने श्री शुक्ल को भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। संस्थान ने श्री शुक्ल के विधि व्यवसाय और शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए प्रयास की प्रशंसा की तथा कहा है कि श्री शुक्ल ने झारखंड के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने में निर्णायक भूमिका अदा की है। वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय और अरका जैन विश्वविद्यालय के उत्थान में श्री शुक्ल ने सराहनीय सहयोग किया है। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के चेयरमैन के रूप में भी श्री शुक्ल का प्रयास सराहनीय रहा है। झारखंड राज्य बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन के रूप में श्री शुक्ल ने झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सराहनीय कार्य किए हैं, जो सदा याद किया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर अधिवक्ता पवन कुमार तिवारी, नीलेश कुमार, सुनिश पांडेय, शिक्षिका मालिनी रमन, कृष्णा पाण्डेय, सरोज, पूजकिरण मुंडा, नीतू शाह और लोक अभियोजक जयप्रकाश को सामाजिक और कानूनी तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। लोक अभियोजक जयप्रकाश बाहर रहने के कारण समारोह में भाग नहीं ले सके। समारोह में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा स्कूल की प्रधानाध्यापक पूनम सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा विस्तार से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार शुक्ल, संस्थान के अध्यक्ष डॉ एसके सिंह, सचिव डॉ राजदेव सिन्हा, निदेशक डॉ श्यामलाल पाण्डेय ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व के विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किये।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading