जमशेदपुर : 75 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न वैश्य एकता मंच कार्यालय में भी धूमधाम से मनाया गया। वैश्य एकता मंच पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में रामनगर स्थित मंच कार्यालय परिसर में शहर के समाजसेवी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि आज हम स्वर्णिम युग से गुजर रहे हैं। हम सभी का भी देश और समाज उत्थान के प्रति बहुत बड़ा कर्तव्य और जिम्मेदारी है। समाज का सम्पूर्ण विकास होने से ही देश प्रगति के मार्ग पर चलेगा। समारोह में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार को मंच पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष हलधर नारायण साह, महासचिव श्रीकांत देव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत साह, किशोर साहू, महामंत्री राजेश्वर साहू, राजकुमार साह, कोषाध्यक्ष भोला शर्मा, बंटी अग्रवाल, युवा मंच महासचिव प्रशांत पोद्दार, सोशल मीडिया प्रभारी विकास साहू, महिला मंच जिलाध्यक्ष जया साहू, गीता देवी, दुर्गा साहू, चित्रा साहू, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष बच्चा बाबू, कदमा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सोनारी मंडल अध्यक्ष छगन सिंह साहू, रमेश प्रसाद समेत समाज के कई लोग उपस्थित थे।