खबरJharkhand weather report - झारखंड में तीखी धूप और पछुआ हवा ने...
spot_img

Jharkhand weather report – झारखंड में तीखी धूप और पछुआ हवा ने बढ़ायी गर्मी, तप रहा कोल्हान, सरायकेला – खरसावां का तापमान झारखंड का सबसे गर्म जिला रहा, जमशेदपुर का तापमान भी खतरनाक तरीके से बढ़ा, जानें क्या है मौसम का हाल

राशिफल

रांची / जमशेदपुर : झारखंड में शुक्रवार से अगले चार दिन यानी 22 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी है. इस के साथ राज्य का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. जहां तीखी धूप और पछुआ हवा से हाल बेहाल है. मौसम वैज्ञानिक रांची केंद्र के डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के अधिकांश जिले में पारा 40 से पार पहुंच गया है. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला-खरसावां का 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आने वाले चार दिन लोगों को तीखी धूप और पछुआ हवा से राहत नहीं मिलने वाली है. इसके पश्चात 22 और 23 अप्रैल को कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. तीखी धूप अपनी तेवर में रहेगी, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. (नीचे भी पढ़ें)

शुक्रवार का अधिकतम तापमान – रांची का 38.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 43.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का 43.2 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 41.4 डिग्री सेल्सियस, चतरा का 39.9 डिग्री सेल्सियस, देवघर का 41.9 डिग्री सेल्सियस, धनबाद का 39.5 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का 42.5 डिग्री सेल्सियस, गिरीडीह का 40.4 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का 42.8 डिग्री सेल्सियस, गुमला का 39.3 डिग्री सेल्सियस, हजारिबाग का 38.7 डिग्री सेल्सियस, जामतारा का 42.3 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का 39.9 डिग्री सेल्सियस, लातेहार का 39.1 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 39 डिग्री सेल्सियस, पाकुर का 42.9 डिग्री सेल्सियस, पलामू का 42.8 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का 40.7 डिग्री सेल्सियस, रांची का 38.5 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला का 44.3 डिग्री सेल्सियस, साहेबगंज का 38 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा का 41.2 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम सिंहभूम का 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इन जिलों में पछुआ हवा को लेकर येलो अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 20 व 21 अप्रैल यानी शनिवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो और धनबाद जिले तथा संथाल प्रमंडल के देवघर, जामतारा, दुमका, पाकुर, गोड्डा, साहिबगंज जिले में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी है. वहीं 22 अप्रैल को हीटवेव के साथ साथ बारिश का अनुमान है. इसे लेकर कोल्हान प्रमंडल और संथाल प्रमंडल में पछुआ हवा चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना – मौसम विभाग की माने तो 23 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और निकर्वर्ती मध्य भागों में यानी लोहरदगा, बोकारो, खूंटी, गुमला, रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां में बूंदाबांदी के साथ वज्रपात की संभावना है. वहीं बूंदाबांदी की संभावना देर शाम तक है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. बूंदाबांदी से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी. वज्रपात के साथ बारिश है इसलिए आंशिक बादल पूरे दिनभर नहीं छाये रहेंगे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading