जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं तथा युगों- युगों तक युवाओं को मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे. उन्होंने युवाओं को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र संग्राम का नेतृत्व किया था. डॉ गोस्वामी आज भाजपा बिष्टुपुर मंडल द्वारा आयोजित भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने की. कार्यक्रम में मंडल महामंत्री शैल कुमार सिंह, राकेश तथा भाजयुमो नेता दिनेश शर्मा, मनीष राव, राम महानंद सहित मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए. डॉ गोस्वामी सहित पार्टी नेताओं ने धरती आबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]