Home खबर

Jamshedpur : झामुमो जमशेदपुर प्रखंड समिति ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिवस, स्वर्गीय सांसद सुनील महतो को भी जयंती पर दी गयी श्रद्दांजलि

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड समिति की ओर से झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के आवासीय कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया. साथ ही झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी सह शहीद पूर्व सांसद स्व सुनील महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सर्वप्रथम स्वर्गीय सांसद सुनील महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद केक काटकर शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, केंद्र महासचिव राजू गिरि, जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता, प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, मुखिया बहादुर बेसरा, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश सहाय, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हीरा मानी मुर्मू, शाहिद परवेज, अली अख्तर, जोबा मरांडी, मायावती टुडू, संध्या देवी, सुनील गोराई, मुन्ना प्रमाणिक, राजेश प्रमाणिक, शिव दत्ता, लाल बाबू राय, गौतम पाल, समीर पत्रो, तपन गोराई, गुरुपद गोराई, रंजीत गोराई समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version