मुसाबनी : मुसाबनी आजसू पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष फागू सोरेन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य सह पार्टी के केन्द्रीय सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू उपस्थित थे। बैठक में केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को पूरे झारखंड के 4402 पंचायतों में एक साथ पंचायत कमेटी का गठन करने की बात कही गई। बैठक में श्री मुर्मू ने कहा कि पार्टी के आला कमान के निर्देशानुसार मुसाबनी प्रखंड की सभी पंचायतों में तय तिथि के अनुरूप पंचायत कमेटी का गठन कर कार्यकर्ता अभी से ही पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को ही मुसाबनी नगर कमेटी गठन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों के हर पद पर संगठन अपना उम्मीदवार देगा, कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में जिला सदस्य मंगल माहली, गौरांग बेसरा, दीपक सिंह, ओमियो महतो, तरुण पातर, सह सचिव घसीराम सोरेन, संगठन सचिव हाबलु गोप, सुजीत दास, दसमत टुडू, विश्व नायक, कारू बास्के, मेघराई मुर्मू, दिलीप पातर, ब्रोजदायाल कैबर्त्ता समेत अन्य उपस्थित थे।