खबरJamshedpur : कोरोना काल में मुसीबत का साथी श्याम भक्त मंडल, जानें...
spot_img

Jamshedpur : कोरोना काल में मुसीबत का साथी श्याम भक्त मंडल, जानें कैसे

राशिफल

जमशेदपुर : मानवता की सेवा के लिए समाजिक ओर धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा से लोगो को जान बचाने का प्रयास कर रहा है। महामारी के समय जहां अस्पतालों में मरीजो को बेड नहीं मिल पा रहा है। हताश, परेशान लोग आशा की किरण के रूप में भक्त मंडल की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मंडल अपनी पूरी क्षमता के साथ लोगों की सेवा करने में जुड़ा है। 24×7 मरीजों की जान बचाने में जुड़ा है। 48 घण्टे के लिए सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। वैसे मरीज जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे जाने लगता है वैसे लोगो को सेवा दी जा रही है। मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल के अनुसार इस महामारी में सबको मिलकर लड़ने की जरूरत है। विशेष कर सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओ की जिम्मेदारी काफी ज्यादा है। किसी की जान बच जाए, दुनिया में इससे बड़ी कोई और सेवा नहीं हो सकती है। भक्त मंडल अपनी क्षमता के अनुसार काफी लोगों को अब तक सेवा दे चुका है। इस कार्य में मंडल के अध्यक्ष मुरारी लाल, सचिव बजरंग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, बसंत अग्रवाल व नितिन चौधरी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं। श्री श्याम भक्त मंडल की महिला शाखा द्वारा भी उलेखनीय और प्रसंसनीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading