खबरJamshedpur : कदमा में दो भाइयों ने अपने चाचा पर किया हमला,...
spot_img

Jamshedpur : कदमा में दो भाइयों ने अपने चाचा पर किया हमला, बेरोजगारी का ताना देने से नाराज

राशिफल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में रविवार को खटाल चलाने वाले चरण सिंह पर उनके दो भतीजों प्रिंस और सिमर ने हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने अपने चाचा चरण सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। चरण सिंह के सर और हाथ में चोट लगी है। घटना की जानकारी चरण सिंह ने कदमा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस चरण सिंह को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज कराया। चरण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भतीजे बेरोजगार हैं। कोई काम नहीं करते। वह कितने दिन तक उनको बैठाकर खिलाएगा। इसीलिए वह उनको आए दिन कहता है कि काम करो। दोनों भतीजे इसी से नाराज थे और प्लानिंग बनाकर आज उसके साथ मारपीट की। चरण सिंह ने बताया कि वह अपनी 80 वर्षीय वृद्धा मां मंजीत कौर से बात कर रहा था। तभी दोनों भतीजे पीछे से आए और हमला कर दिया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading