खबरJamshedpur ulgulan rally : रांची के उलगुलान रैली को लेकर तैयारी तेज,...
spot_img

Jamshedpur ulgulan rally : रांची के उलगुलान रैली को लेकर तैयारी तेज, जुगसलाई विधायक ने सबको बांटी जिम्मेदारियां

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड की राजधानी रांची में झामुमो द्वारा आहूत इंडिया गठबंधन की 21 अप्रैल की उलगुलान महारैली की तैयारी पुरे झारखंड में जोरों पर है. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुगसलाई से विधायक मंगल कालिंदी ने रैली की तैयारी और उसे सफल बनाने को लेकर अपने आवास में जमशेदपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और कुछ दिशा निर्देश दिए. बैठक में विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री और जन नेता को साजिश करके जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी के खिलाफ यह उलगुलान है, इस महारैली के बाद झारखंड की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी. विधायक ने और कहा कि महारैली में जुगसलाई विधानसभा से 5000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. मौके पर मनोहर हुसैन, मिथुन चक्रवर्ती, पलटन मुर्मू, नागि मुर्मू, जितेंदर सिंह, नीलम बाड़ा, गोविंदो महतो, विजय महतो, लखन मुर्मू, राम टुडू, रूस धीवर, मलिन मुर्मू, प्रकाश, चिद्दू आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading