देवघर : झारखण्ड के देवघर जिला के एथलेटिक्स के खिलाड़ी रामानंद कुमार सिंह का खेल कोटा से भारतीय सेना के लिए चयन हुआ है. ये देवघर जिला खेल संघ के लिए गर्व की बात है. रामानंद कई बार राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर के राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुका हैं. अब रामानंद भारतीय सेना के तरफ से खेलेंगे. रामानंद का चयन होने से पूरा देवघर एथलेटिक्स संघ और परिवार में खुशी का माहौल है. (नीचे भी पढ़ें)
देवघर जिला खेल अधिकारी डॉ प्राण महतो, देवघर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशीष झा, सचिव मनोज मिश्रा, रजनीश कुमार, दीपक कुमार, चंदन कुमार,अमित सोनी, सरफराज, लखेश्वर और सभी खेल प्रेमियो ने रामानंद और कोच आलोक सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाये दी.