जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में निम्न दबाव का असर देखने मिलेगा. इसके लिए मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया. वहीं मध्य झारखंड यानी कि रांची, बोकारों में 10 से 12 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान चल रही है. झारखंड की पूर्वी हिस्सों में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है. वहीं उन्होंने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान तापमान जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि 8, 9 और 10 दिसंबर को जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में सुबह के समय कोहरा और बादल छाए रहेंगे. इसके पश्चात मौसम शुष्क होगा. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इस दिन से होगा न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी-
झारखंड के रांची केंद्र के मौसम विभाग अभिषेक आनंद ने बताया कि इन दिनों झारखंड में मौसम शुष्क ही रहेगा. वहीं 8, 9 और 10 दिसंबर को आसमान में कोहरा और बादल छाए रहेंगे. उन्होंने बताया कि बंगाल की खांडी में निम्न दबाव का असर दिख रहा है. जिसके चक्रवात के रुप में तब्दील होने की संभावना है. इसका असर झारखंड की हवाओं में देखने को मिलेगा. इसमें हवाओं की गति में बदलाव होगा. वहीं चक्रवात के दौरान दिन के तापमान में कमी आएगी और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. वहीं ठंड को लेकर झारखंड में किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गयी है. इस दौरान झारखंड के मौदानी इलाकों में सुबह कोहरा छाए रहेगा और इससे सुबह सौर-सपाटा करने वाले लोगों को समस्या हो सकती है. वहीं इस बदलते मौसम को देखते हुए खास कर बुजुर्गों और बच्चों को संभल कर रहने की आवश्यकता है.