सरायकेला : आंगनबाड़ी सेविका और सहियाओं द्वारा रघुवर सरकार के खिलाफ निकाली गई रैली. जहां पूरे झारखंड में आंगनबाड़ी सेविका और सहिया द्वारा अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं राजनगर प्रखंड की भी सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहियाएं विगत 3 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन झारखंड सरकार की ओर से अब तक उनकी मांगों को स्वीकृति नहीं देने कारण सभी सेविका और सहियाओं ने रघुवर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आज रैली निकाली.
यह रैली राजनगर प्रखंड कार्यालय से राजनगर बाजार होते हुए सिद्धू कान्हू चौक तक निकाली गई. वही सेविकाओं ने बताया कि हमारी मुख्य मांग दूसरे राज्य के तर्ज पर झारखंड में भी सेविकाओं का वेतनमान 21,000 और सहियाओं का 18000 होना चाहिए. वहीं इन सेविकाओं और सहियाओं ने साफ कर दिया है कि, अगर झारखंड सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो वे सरकार का पुरजोर विरोध करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे रहेंगे.