खबरSaraikela-Kharsawan-BJP : भाजपा नेत्री अनीशा सिन्हा को न्यायायिक हिरासत में भेजे जाने...
spot_img

Saraikela-Kharsawan-BJP : भाजपा नेत्री अनीशा सिन्हा को न्यायायिक हिरासत में भेजे जाने से पार्टी में असंतोष, जिलाध्यक्ष ने कहा-झारखंड सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यरकर्ताओं को परेशान कर रहा प्रशासन

राशिफल

आदित्यपुर : भाजपा नेत्री अनीशा सिन्हा को न्यायायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सरायकेला- खरसावां के जिला अध्यक्ष विजय महतो द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी की घोर निंदा की गई. श्री महतो ने कहा अनीशा सिन्हा की जिस तरह से आनन- फानन में गिरफ्तारी की गई वह दर्शाती है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन किसी भी बहाने से परेशान करना चाहती है. रांची में इतना बड़ा सुनियोजित दंगा हुआ इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का अबतक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आया और ना ही राज्य सरकार द्वारा दंगाईयों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई की गई है. श्री महतो ने कहा हम मांग करते हैं कि अनिशा सिन्हा को जल्द से जल्द रिहा किया जाए. उन्हों ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसी कायराना कार्यवाइयो से डरने वाले नहीं है. राज्य सरकार जहां गलती करेगी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वहां विरोध करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

श्री महतो ने रांची दंगे की जांच एनआईए से करवाने और कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. विजय ने कहा कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने रांची पुलिस के ऊपर आपत्तिजनक बातें कह कर राज्य पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम किया है, साथ ही वे खुलेआम दंगाईयों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं. प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला मंत्री दुलाल स्वासी, जिला कार्यसमिति सदस्य अभिजीत दत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading