
जमशेदपुर : इंटरनेशनल इनर व्हील का स्थापना दिवस मनाया गया. इनर व्हील ने 98 वर्ष से पूरे विश्व में सेवा और मित्रता का कार्य कर रही है. इस वर्ष का इंटरनेशनल थीम में सशक्त महिला सशक्त विश्व, प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाना और ई-लर्निंग पर कार्य किया जाएगा. वहीं देश भर महिलाओं को सशक्त करना, शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. वहीं कैंसर के कार्य में भी जोर दिया जाएगा. वहीं इनर व्हील की सेवाओं को हर क्षेत्र में पेंटिंग के जरिये लोगों की बीच जागरूकता फैलाना जाता है. जिसमें वृद्ध एवं अनाथ बच्चों की मदद करना आदि कार्यक्रम शामिल हैं. वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ने 26 वर्षो से लोगों को जागरूक कर रही है. स्थापना दिवस के अवसर पर स्त्री शक्तिकरण के लिए दो लड़कियों को एक्यूप्रेशर की निशुल्क शिक्षा व्यवस्था के लिए साकची के डिवाइन केयर में नामांकित किया गया. इस कार्य में इसमें अरुणा तनेजा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंजू रानी सिंह और अध्यक्ष विनिता शाह उपस्थित थी. वहीं आनलाइन पढ़ाई के लिए एक को मोबाइल फोन दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था के विभिन्न सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया. वहीं कैंसर केयर के अंतर्गत गूगल मीट के द्वारा ग्रेजुएट कॉलेज की विद्यार्थीयों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता किया गया. इस अभियान के अंतर्गत ब्रह्मानंद अस्पताल के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार के द्वारा जानकारी दी गई. इसकी व्यवस्था ब्रह्मानंद के दुर्गा अग्रवाल के सहयोग से किया गया था. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की वाइस डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रीता झा थीं. कार्यक्रम में पीपी नलिनी राममुर्थी, विजया लक्ष्मी दास, अर्चना शेखर, रंजीता सिन्हा, सिमरन सग्गू, बबीता शर्मा आदि सदस्य रही. वही संस्था में नये सदस्य सलोनी शंगारी को भी जोड़ा गया.













