जमशेदपुर: जमशेदपुर काशीडीह स्थित डीएसएम स्कूल में ओलंपियन हरभजन सिंह तथा समाजसेवी शिव प्रकाश शर्मा के द्वारा 29वीं कोल्हान इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया.
इस अवसर पर जमशेदपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह, झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, डीएसएम स्कूल के प्रधानाध्यापक शिव कुमार, सीनियर कोच नीरज तिवारी, लखन कुमार, पूजा कौर, सपना पाल, रितिका श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, सुभाष प्रसाद, राकेश कुमार राणा, प्रियंका कुमारी, रूपा चांपिया, किरण पिंगुवा, महेंद्र मुर्मू, भवानी गढ़वाल, आयोजक सचिव चीफ कुमार साहू, रेफरी चीफ रोहित कुमार सिंह मौजूद थे.




