
जमशेदपुर : देश की अग्रणी कांग्रेस की मजदूर विंग इंटक का 20वां ट्रेनियल डेलिगेट कांफ्रेंस हैदराबाद में चल रहा है. इस कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए मजदूर नेता झारखंड से हैदराबाद में है. जमशेदपुर के मजदूर नेता भी हैदराबाद में ही है और लगातार वहां के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय समेत तमाम नेता हैदराबाद में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी का स्वागत किये जबकि कई प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की. इस दौरान इन लोगों ने मजदूरों के कई अहम मुद्दे को भी उठाया.



