
गिरीडीह : झारखंड के राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम शुरू किया जा रहा है. झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार से गिरीडीह के मधुबन में शुरू हो गया. 29 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, बी सतीश, संगठन महामंत्री कर्मवीर समेत कई लोग हिस्सा ले रहे है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में इसका प्रशिक्षण शुरू हुआ है, जिसमें अनुशासन, जागरण, योग व्यायाम, खेल, प्रार्थना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हिस्सा ले रहे है. वे यहां केंद्र की मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे. इसके अलावा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी भी हिस्सा ले रहे है. सोशल मीडिया का सही उपयोग पर केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के सदस्य हेमंत गोस्वामी प्रकाश डालेंगे. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सारे लोगों के लिए योगासन, मनोरंजन, दीप निर्वाण जैसे कई काम कराये जा रहे है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक वी सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया कैंप कर रहे है. वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर कार्यपद्धति पर प्रकाश डालेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर के कई नेताओं ने लिया हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड द्वारा मधुबन गिरिडीह में होने वाले प्रदेश प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में जमशेदपुर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सभी लोग उपस्थित हुए. यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 27 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. इसमे भाग लेने जमशेदपुर से मिथलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, योगेश मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह, अनिल सिंह, राजू श्रीवास्तव, राजन सिंह, नंद जी प्रसाद, रमेश हसदा आदि उपस्थित हुए.






