जमशेदपुर : भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी की पूर्व क्षेत्र कोलकाता ने देखो अपना देश के तहत “भारत गौरव” ट्रेन द्वारा हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णोदेवी, अमृतसर, मथुरा, वृंदावन, आगरा और अयोध्या का भ्रमण कराने के लिए लेकर जा रही है. यह पहली बार टाटानगर से आयोजित की जा रही है. भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 फीसदी रियायत प्रदान कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
यह पर्यटक ट्रेन 11 अगस्त को कोलकाता से खुलेगी जो की कोलकाता- मेचेदा खड़गपुर- मिदनापुर- टाटानगर- पुरुलिया- रांची- बोकारो स्टील सिटी- धनबाद- हजारीबाग रोड- कोडरमा गया-सासाराम और दिन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी और हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णोदेवी, अमृतसर, मथुरा, वृंदावन, आगरा और अयोध्या का भ्रमण कराते हुए 21 अगस्त को वापस लौटेगी. (नीचे भी पढ़ें)
यात्रा शुल्क और समावेश : भारतीय रेल द्वारा संचालित भारत गौरव ट्रेन में पहली बार तीन श्रेणी रखी गयी है. इकोनॉमी : इसमें स्लीपर क्लास से यात्रा होगी, इसका शुल्क 17 हजार 7 सौ रुपये प्रति व्यक्ति
है. स्टैंडर्ड – इसमे 03 एसी क्लास से यात्रा होगी, इसका शुल्क 27 हजार 4 सौ रुपये प्रति व्यक्ति होगा. कम्फर्ट – इसमे 03 एसी क्लास से यात्रा होंगे, इसका शुल्क 30 हजार 3 सौ प्रति व्यक्ति होगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्री विश्राम, शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह शाम चाय, साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी भी उपलब्ध करवायी जायेगी. घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था भी होगी. कोच में सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे. बुकिंग के लिए इक्षुक पर्यटक यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए कोकाता के कोइलाघाट से आईआरसीटीसी-3 एवं दूरभाष संख्या 8595904082/ 8595904077 से प्राप्त कर सकते है या आइआरसीटीसी के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते है, या आइआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते है.



