
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की पट्टाजैंत पंचायत स्थित पट्टाजैंत गांव से एक युवक व युवती लॉकडाउन से पहले फरार हो गये थे. लॉकडाउन में घर लौटने पर इस प्रेमी युगल को हवालात की हवा खानी पड़ी। पश्चिमी सिंहभूम पट्टाजैंत से चार माह से फरार प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी के गांव पट्टाजैंत से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि प्रेमिका नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट कराने और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए चाईबासा भेज दिया है. बालिग प्रेमी सागर पाट पिंगुवा जनवरी में अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। जगन्नाथपुर से वह सीधे ओडिशा के कटक अपनी बड़ी बहन के घर जा कर रहा और एकमाह बाद वह अपने जिले के मझगांव के खैरपाल में प्रेमिका के साथ रह रहा था. चार दिन पहले ही वह मझगांव से अपने गांव प्रेमिका के साथ लौटा था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार किया है.














