
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नेशनल हाइवे के जंगल से बरामद बच्चे की पहचान हो गयी है. मृतक बच्चा 8 साल का था, जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद ली. स्थानीय लोगों से भी पहचान करायी, जिसके बाद शव की पहचान रात के वक्त हो गयी. वह सरायकेला-खरसावां जिला और मानगो इलाके के बीच के खानकाह का रहने वाला है, यह पहचान हो गयी, जिसके पिता शमशेर खान है, जो मार्बल का मिस्त्री है जबकि उसकी मां काजल है. मां हिंदू है और पिता मुसलिम है. इस मामले में खुद पिता शमशेर खान ही सामने आ गया है और पुलिस को कहा है कि उसने ही हत्या की है.
पिता से पुलिस पूछताछ की तो बताया कि उसकी दूसरी पत्नी काजल है, जो हिंदू है, जिससे उसने शादी की थी. वह मार्बल का काम करता था और उसकी दूसरी पत्नी रेजा का काम करती थी. काजल की भी दूसरी शादी थी. इसी बीच शमशेर और काजल के बीच प्रेम संबंध हो गया. मृतक बच्चा पहले पति से था, जिसको लेकर काफी विवाद होता था. उसको सपने में आया कि बच्चे को अब मार देना चाहिए, जिसके बाद उसने सौतेले बेटे को घुमाने के बहाने ले गया और उसको पहले पीटकर घायल कर दिया. अधमरा होने के बाद उसने एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ पर ले जाकर पत्थरों से कूच दिया और फिर भागकर वापस घर आ गया.

वह थोड़ा अर्धविक्षिप्त तरीके से पुलिस के सामने करने लगा. उसने बताया कि उसको सपने में आया कि बच्चा को मार देना चाहिए तो उसने मार दिया. उसको वह बच्चा भी पिता नहीं मानता था और उसको भी वह बेटा आंखों में खटकता था, जिसके बाद उसने ठाना कि उसको मार देना चाहिए सो मार दिया. पुलिस अब उसको जेल भेजेगी. इस बीच बच्चे की मौत के बाद पूरा बस्ती सदमा में है. पत्नी काजल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. हालात यह है कि परिवार के लोग भी साथ नहीं दे रहे है और बस्ती के लोग अब उसके साथ खड़े है. लेकिन जिस मां ने अपने बच्चे को खो दिया है, उसका क्या हाल होगा. इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.














